बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का व्यापक सत्यापन एवं जागरूकता अभियान शहर के प्रमुख बाबूलाल ट्रैफिक चौराहे एवं राइफल क्लब ग्राउंड क्षेत्र में आयोजित किया गया । साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वैकत्पिक मार्ग के चयन हेतु बताया गया।अभियान के दौरान ऑटो/ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं परमिट की गहन जांच की गई। जिन चालकों के अभिलेख अपूर्ण पाए गए, उन्हें निर्धारित समयावधि में दस्तावेज पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक द्वारा चालकों को संबोधित करते हुए ओवरलोडिंग न करने, निर्धारित मार्ग पर ही वाहन संचालन करने, नाबालिगों को वाहन न सौंपने तथा यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की गई। साथ ही ऑटो/ई-रिक्शा में होने वाली टप्पेबाजी जैसी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल डायल 112 पर देने के लिए जागरूक किया गया। जिससे संभावित घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। इस दौरान यातायात प्रभारी संजय मिश्रा, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सुनील सक्सेना आदि मौजूद रहे ।















