तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ को मिल रहा जबरदस्त प्यार, इमोशनल वीडियो शेयर कर की खास अपील

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सामाजिक मुद्दों पर संवेदनशील फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले अनुभव सिन्हा ने इस बार देश में हर दिन सामने आने वाले रेप के मामलों जैसे गंभीर विषय को पर्दे पर उतारा है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी कहानी, निर्देशन और अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।

फिल्म की संवेदनशीलता और उसके संदेश को लेकर दर्शकों में खासा भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने दर्शकों से खास अपील की है। तापसी ने कहा कि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनके लिए लोग कहानी या किरदार की तारीफ करते हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जिनके लिए लोग सिर्फ “शुक्रिया” कहते हैं।

वीडियो में तापसी ने दर्शकों से आग्रह किया कि वे ‘अस्सी’ जरूर देखें और उन्हें लिखकर बताएं कि फिल्म ने उनके दिल को किस तरह छुआ। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज के लिए एक जरूरी बातचीत है। तापसी का मानना है कि ऐसी कहानियों पर खुलकर चर्चा होना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और बदलाव की दिशा में कदम उठाए जा सकें।फिल्म को मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स के बीच तापसी का यह भावुक संदेश दर्शकों को और भी ज्यादा सिनेमाघरों तक खींच रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts