महाराष्ट्र में होली पर जरूर बनती है खास तरह की मीठी रोटी,

होली का त्योहार रंगों, उमंगों और मिठास का अनोखा संगम है. जैसे ही फाल्गुन का महीना आता है, पूरे भारत में उत्सव का माहौल बन जाता है. लेकिन महाराष्ट्र में इस पर्व की रौनक कुछ अलग ही होती है. यहां होली केवल रंग खेलने का दिन नहीं, बल्कि पारंपरिक पकवानों के जरिए रिश्तों में मिठास घोलने का अवसर भी होता है. होली के मौके पर जहां ज्यादातर जगहों पर गुजिया और मालपुआ बनाया जाता है. वहीं, महाराष्ट्र में इससे बिल्कुल हटकर एक मीठी रोटी बनाई जाती है. इसे पुरन पोली कहते है. ये डिश महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान है और होली में इसका एक खास स्थान है.होली पर सुनहरे रंग की नरम पुरन पोली के अंदर भरी मीठी चने की दाल, गुड़ और इलायची की खुशबू पूरे घर को महका देती है. इसे गरमागरम घी के साथ परोसा जाए तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं महाराष्ट्र की होली स्पेशल पुरन पोली

महाराष्ट्र की होली स्पेशल ‘पुरन पोली’

गांव हो या शहर, महाराष्ट्र के लगभग हर घर में होली के दिन पूरन पोली बनाना एक रिवाज जैसा है. महिलाएं कई दिन पहले से इसकी तैयारी में जुट जाती हैं. दाल को भिगोना, गुड़ को गलाना और भरावन को सही तरह से पकाना. आज के दौर में भले ही बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां उपलब्ध हों, लेकिन घर की बनी पूरन पोली का स्वाद और अपनापन कहीं और नहीं मिलता है. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

पुरन पोली की रेसिपी

सामग्री

1 कप चना दाल

1 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़

1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

1/4 छोटा चम्मच जायफल पाउडर (ऑप्शन)

1 छोटा चम्मच घी

1 कप मैदा (या आधा मैदा -आधा गेहूं का आटा)

1/4 छोटा चम्मच हल्दी (रंग के लिए)

2 छोटे चम्मच तेल

जरूरत अनुसार पानी

पुरन पोली बनाने का तरीका

पुरन पोली बनाने के लिए चना दाल को धोकर 12 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद इसे कुकर में डालकर नरम होने तक उबाल लें. 2-3 सीटी में दाल अच्छे से गल जाएगी. अब दाल का एक्सट्रा पानी निकालकर दाल को अच्छी तरह से मैश कर लें. इसके बाद कढ़ाई में दाल और गुड़ डालकर धीमी आंच पर चलाते रहें. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इलायची और जायफल पाउडर मिलाएं. हल्का घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने दें. ठंडा होने पर छोटी-छोटी लोइयां बना लें.अब पोली यानी रोटी बनाने के लिए एक बर्तन लें और उसमें मैदा और आटे को बराबार मात्रा में लें. इसमें हल्की, नमक और तेल डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 20 से 30 मिनट के लिए रख दें. अब छोटी लोई बनाकर थोड़ा बेलें. जैसे आप आलू पराठा बनाने के लिए स्टफिंग भरती हैं . वैसे ही इस आटे की लोई को बेल कर उसमें दाल वाली फिलिंग भरें. किनारों को बंद करके हल्के हाथ से बेल लें. तवे पर मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सेकें. ऊपर से घी लगाकर सुनहरा होने तक पकाएं. तैयार है होली स्पेशल पुरन पोली. इसे घी, दूध या आमटी ( कढ़ी जैसी दाल) के साथ सर्व करें.

बनाने का तरीका.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts