नरैनी/बांदा। एक ओर सरकार लगातार नौ निहालो की प्राथमिक शिक्षा को लेकर सजग दिखाई दे रही है वहीं शिक्षा के अभियान को खुद प्राइमरी के शिक्षक पलीता लगाए जाने का कार्य कर रहे है।यहां पर तो बच्चों से स्कूल के सभी कार्य करवाए जाने का कार्य हो रहा है।
जमवारा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानध्यापक छात्रों से झाडू लगवाते है।ग्रामीणों द्वारा वीडियो वायरल करने और एबीएसए को फोन कर सूचित करने के बाद दोषी शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
क्षेत्र के जमवारा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार की सुबह छात्र स्कूल के कक्ष, बरामदा और परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई कर रहे थे।ग्रामीणों ने देखा तो वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी को भी फोन कर मामले की सूचना दे दी।जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा ने विद्यालय के इंचार्ज प्रधानध्यापक खालिद खान को नोटिस जारी की है।नोटिस में कहा गया है कि छात्र द्वारा झाड़ू लगाने के आरोप में आज 21 फरवरी को अपना स्पष्टीकरण दे समय से स्पष्टीकरण न मिलने पर आपके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।इधर इंचार्ज प्रधानध्यापक खालिद खान ने बताया कि 8 माह से सफाई कर्मी नही है जिससे मजबूरी में बच्चों से स्कूल की सफाई करानी पड़ती है।















