912 लाख की स्वीकृति से बदलेगा बांदा का खेल भविष्य, सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स हब

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासो से बदलते एवं आधुनिक बांदा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम के अन्तर्गत उ0प्र0 शासन द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम, बांदा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 912 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। तथा इसके सापेक्ष शासन द्वारा 237 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। स्वीकृत परियोजना के अन्तर्गत प्रशासनिक भवन का निर्माण, बाउंड्री वॉल का निर्माण, कैंपस का विद्युतीकरण, स्टेडियम मैदान में मिट्टी का भराव, स्विमिंग पूल का जीर्णाेद्धार, बास्केटबॉल कोर्ट का नवनिर्माण, सिंथेटिक पाथवे का निर्माण आदि का कार्य कराया जायेगा।

सदर विधायक द्वारा बताया गया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के युवा खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने और प्रदेश व देश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी। यह पहल बांदा को एक महत्वपूर्ण खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। सदर विधायक ने इन समस्त विकास कार्यों के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खेलकूद मंत्री गिरीश यादव का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया जाता है। उनके कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप आज बांदा खेल जगत में एक नई पहचान बना रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts