बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के आवाहन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में शहर के मध्य नगर पालिका प्रांगण में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वर्तमान सरकार की नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं सरकार विरोधी नारेबाजी की गई इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया को बतलाया की माननीय प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के नेतृत्व में मनरेगा सहित प्रदेश की अन्य प्रमुख ज्वलंत समस्याओं को लेकर विधानसभा का घेराव गांधीवादी लोकतांत्रिक तरीके से किए जाने को लेकर वर्तमान में प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया जिससे कांग्रेसी विधानसभा का घेराव करने ना जा सके लेकिन प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बात की परवाह न करते हुए विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किया गया पुलिस द्वारा रास्ते पर ही रोके जाने को लेकर संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई योगी सरकार के चहेते पुलिस अधिकारियों ने गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन को निकले कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज करवाया गया फिर भी कांग्रेसी नहीं रुके बेरी केटिंग तोड़कर एवं बेरी कैटिग के ऊपर चढ़कर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते नजर आए इस लाठी चार्ज में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को काफी गंभीर चोटें आई एवं पूरे प्रदेश से लखनऊ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कई जिलों मे हाउस अरेस्ट किया गया इससे ऐसा प्रतीत होता है की वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास न कर तानाशाही कर आंदोलन को कुचलने का कुचक्र किए जाने को लेकर अपनी वाहवाही मानती है लेकिन प्रदेश का एक-एक कांग्रेसी कार्यकर्ता माननीय सोनिया गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ा मिलेगा किसी भी दशा में झुकने वाला नहीं है और न हीं डरने वाला है इन्हीं सब बातों को लेकर आज हमारा वर्तमान सरकार को जगाने के लिए गांधीवादी तरीके से गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया गया है।















