अलवर के शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ और वृत्ताधिकारी अंगद शर्मा के सुपरविजन में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर तिजारा रोड स्थित दादू किराना स्टोर पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रवीण कुमावत उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से बिना लाइसेंस के रखे गए चार लाख रुपये से अधिक कीमत के भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए गए। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।















