टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता जय भानुशाली इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने और उनकी पत्नी माही विज ने अपनी 15 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला लिया था, जिसकी जानकारी साल की शुरुआत में फैंस को दी गई। इस खबर ने उनके चाहने वालों को भावुक कर दिया था। तलाक की खबर के बाद से ही जय भानुशाली का नाम लगातार बिग बॉस 15 फेम मायशा अय्यर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे डेटिंग की अटकलों को और हवा मिल रही है। हाल ही में एक इवेंट के बाद भी जय और मायशा साथ नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया।
दरअसल, जय भानुशाली और मायशा अय्यर की दोस्ती बिग बॉस 15 के बाद से ही काफी मजबूत बताई जाती है। दोनों अक्सर साथ में रील वीडियो बनाते और सोशल मीडिया पर साझा करते रहे हैं। एक कॉन्सर्ट में साथ दिखने के बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। हालांकि इन तमाम चर्चाओं के बीच सच्चाई कुछ और ही है। मायशा अय्यर जय भानुशाली को अपना भाई मानती हैं और हर साल रक्षाबंधन के मौके पर उन्हें राखी बांधती हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच भाई-बहन जैसा अपनापन साफ नजर आता है। इतना ही नहीं, माही विज भी मायशा को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि उनके रिश्ते में किसी तरह की खटास नहीं है।बीते साल का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मायशा जय को ‘भैया’ कहकर बुलाती दिखाई देती हैं। इसके बावजूद डेटिंग की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि अब तक जय या मायशा ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले माही विज का नाम भी उनके खास दोस्त नदीम कुरेशी के साथ जोड़ा गया था, लेकिन उस दौरान जय ने एक वीडियो साझा कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। फिलहाल जय और मायशा की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है, जबकि फैंस सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं।















