बांदा। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र चित्रकूटधाम राजेश एस. ने रेन्ज के जनपदों के पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंशल,पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डा. दीक्षा शर्मा की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स चित्रकूट स्थित राघव अतिथि गृह में महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था की स्थिति और आगामी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। गोष्ठी मे डीआईजी ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर और टाप-10 अपराधियों पर सतत् निगरानी प्रत्येक थाना क्षेत्र में टाप-10 बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद अपराधियों की सूची बनाएं। उनकी निरंतर निगरानी, गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और आवश्यकता पर निरोधात्मक कार्यवाही करें। जेल से बाहर आए अपराधियों पर विशेष नजर रखें। गंभीर अपराधों जैसे हत्या, दहेज हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, महिला अपराध के मामलों विधिक कार्यवाही कर तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। विवेचना की गुणवत्ता सुधारें, घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण करें और फोरेंसिक टीम को शामिल करें। लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करें।महिला सुरक्षा और बाल सुरक्षा पर विशेष जोर मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड, 1090, 112 हेल्पलाइन को प्रभावी रुप से सक्रिय रखें। स्कूल-कॉलेज, बाजार, धार्मिक स्थलों पर सतत चेकिंग और गश्त बढ़ाएं। महिलाओं/बालिकाओं से सम्बन्धित शिकायतों को संवेदनशीलता से समयबद्ध निस्तारित करें। साइबर अपराध, ड्रग्स, अवैध हथियार, शराब/खनन तस्करी पर अभियान साइबर क्राइम, आर्म्स एक्ट के मामलों में विशेष अभियान चलाएं। ड्रग्स/अवैध शस्त्रों के स्रोत तक पहुंचकर कार्रवाई करें।बीट सिस्टम, पैदल गश्त और पुलिस श्यता बढ़ाना ,बीट स्तर पर निगरानी मजबूत करें, पुलिस की उपस्थिति बढ़ाएं।















