अपराध नियंत्रण में योगदान देने पर -विशेष लोक अभियोजक सम्मानित

बाँदा। जनपद बाँदा में संगठित अपराध, गैंगस्टर एवं माफिया तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में न्यायिक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत नियुक्त विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह को उनके उत्कृष्ट अभियोजन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।उत्तर प्रदेश सरकार के जल राज्य मंत्री रामकेश निषाद तथा पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल द्वारा विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान गैंगस्टर एवं माफिया अपराधियों के विरुद्ध न्यायालय में सशक्त व निरंतर पैरवी, पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय तथा अभियोजन के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने में निभाई गई प्रभावी भूमिका के लिए प्रदान किया गया। बताया गया कि सौरभ सिंह द्वारा मामलों की गहन तैयारी, सटीक कानूनी तर्क और समयबद्ध पैरवी के कारण कई जटिल मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित हुई है। इससे न केवल संगठित अपराध पर अंकुश लगा है, बल्कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी मजबूत हुई है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मजबूत न्यायिक प्रक्रिया और प्रभावी अभियोजन व्यवस्था ही अपराध नियंत्रण की रीढ़ है। विशेष लोक अभियोजक द्वारा किया गया कार्य अन्य अभियोजकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सौरभ सिंह के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts