बाँदा।जनपद बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा वर्ष 2025 में सैकड़ो परिवार को टूटने से बचाने का सराहनीय कार्य किया गया है। एसपी पलाश बंसल ने 372 टूटे परिवारों को जोड़ा है। तो वहीं 541 गुमशुदा लोगों को बरामद कर परिवार से मिलाया है। इसके अलावा एएचटी व एसजेपीयू के माध्यम से लगभग 10 वर्ष से बंधुआ मजदूरी कर रहे नाबालिक बच्चों को संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू करवा कर बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। वही कठोर कार्यवाही करते हुए बंधुआ मजदूरी करा रहे अभियुक्तों के विरुद्ध थाना एएचटी में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र भी प्रेषित किए गए हैं। होटल ढाबा और दुकानों से 28 बालकों को बाल श्रम कर रहे कार्य से मुक्त कराया गया है। जनपद में 276 नाबालिक लड़कियां 56 नाबालिक लड़के 88 महिला 32 बच्चे जो गुमशुदा व गायब थे उनको बरामद करके परिवार को सौंपा गया है। गिरवा मेले में 32 बबेरू मेले में 41 व अन्य मेलों में 16 नाबालिक बच्चों को खोज कर उनके परिजनों तक सही सलामत सौंपा गया है।















