मंगेतर ने युवती के साथ किसा दुराचार-पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बांदा। जनपद के तिंदवारी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री के मंगेतर पर उसकी पुत्री के साथ जबरन दुराचार करने और शादी के एवज में पांच लाख रूपये की मांगने का आरोप लगाते हुए एसपी से जांच कर मामले की कार्यवाही की मांग की है।
महिला ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि 13 नवंबर 2023 को उसी पुत्री की मंगनी हिन्दू रीति रिवाज से जय हो गयी थी। 21 नवंबर 25 को वह अपनी बीमारी का इलाज कराने लखनउ गयी तो उसकी पुत्र की घर में अकेला होने का फायदा उठाकर उसके मंगतेर उसे दबोच कर जबरन दुराचार किया। उसकी पुत्री ने लोकलाज के भय किसी से कुछ नहीं बताया। लेकिन जब अपने मंगेतर के परिजनों को इस बात की जानकारी दी तो उसके परिजन शादी से मुकर गये और पांच लाख रूपये न देने पर शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला ने मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts