आरटीओ ने पूरी परिवहन टीम के साथ वाहनों में लगवाए रिफ्लेक्टर

बांदा। आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) चित्रकूटधाम सम्भाग, बाँदा के नेतृत्व में परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा कालु कुँआ मण्डी समिति बाँदा पहुँचकर मण्डी में आने वाले 32 ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगाया गया एवं आज प्राइवेट बस स्टैण्ड बाँदा में उपस्थित व्यवसायिक वाहन चालको को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा बसों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाये गये। आरटीओ उदयवीर सिंह के द्वारा सभी वाहन आपरेटरों से अपील की गई की कोई भी वाहन जिसका परमिट,फिटनेस,बीमा के साथ-साथ सभी वैध दस्तावेजों के साथ संचालन करना सुनिश्चित करें अन्यथा पकड़े जाने पर आवश्यक/कानूनी कार्यवाही की जाएगी इस बात का विशेष ध्यान दें। बिना फिटनेस एवं परमिट के किसी भी वाहनों का संचालन ना किया जाए। इस अवसर पर उदयवीर सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्यामलाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बाँदा, राम सुमेर यादव, यात्री कर अधिकारी (प्रथम) बाँदा व वीरेन्द्र नाथ राजभर, यात्रीकर अधिकारी (द्वितीय) बाँदा, संजय सिंह यातायात निरीक्षक, पीयूष मिश्र मण्डलीय मास्टर ट्रेनर एवं बस,ट्रक यूनियन के अध्यक्ष संतोष पटेल व मंत्री मयंक गुप्ता तथा रोटी बैंक एनजीओ के संगठन मंत्री(जिला सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति सदस्य) सुनील सक्सेना द्वारा वाहन चालकों। स्वामियों को सुरक्षित यात्रा हेतु यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts