बांदा। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में 77वें पी0आर0डी0 स्थापना दिवस के आयोजन पर पी0आर0डी0 स्वयंसेवकों द्वारा पुलिस लाइन बांदा में विभागीय निर्देशानुसार कार्यक्रम में परेड का आयोजन किया गया। परेड में जनपद बांदा के समस्त विकास खण्डों से सम्मिलित पीआरडी स्वयंसेवकों की परेड में टोली नं0-02 प्रथम, टोली नं0-01 द्वितीय, एवं टोली नं0-03 तृतीय स्थान पर रही मुख्य अतिथि शिवराज (अपर पुलिस अधीक्षक) बांदा द्वारा मान-प्रणाम स्वीकार किया गया तथा विजेता टोलियों एवं खेलकूद की विधा रस्सा-कस्सी, वॉलीबाल विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी पी0आर0डी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया गया तथा डयूटी के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी गयी।
इस अवसर पर बेलास यादव (प्रतिसार निरीक्षक) पुलिस लाईन बांदा, जितेन्द्र कुमार प्रजापति (क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी विकास खण्ड-महुआ), सतीश कुमार, (क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी विकास खण्ड-बबेरू), अरूण कुमार द्विवेदी (आई0टी0आई0) एवं पी0टी0आई0 ओमप्रकाश यादव, संजय मिश्रा, तारकेश्वरी मुखर्जी, शिवदत्त द्विवेदी, उमेश कुमार चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।















