बांदा। पैलानी तहसील अंतर्गत गौरी कला में 4 दिसंबर को संजू वर्मा पुत्री रामबाबू वर्मा पच्चीस वर्ष निवासी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के छिंन्दा गांव थाना शिवपुरी की रहने वाली है हाल ही में वह 21 नवंबर को अपने मौसी गौरी कला निवासी चुन्नी देवी के यहां 25 वर्षीय संजू वर्मा अपनी मां शांति के साथ शादी के लिए आई थी । जीतू निवासी गौरी कला अपनी मौसी शांति देवी के यहां अपनी लड़की की शादी करने गौरी कला से 4 दिसंबर को तय थी। बारात जनपद फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमपुर गड़वा निवासी मोती लाल के बेटे श्यामू से शादी तय थी। बारात गाजे बाजे के साथ गौरी कला में पहुंची बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया बारात में द्वारचार के बाद दूल्हा और दुल्हन जयमाला स्टेज पर पहुंचे तो वही दुल्हा श्यामू को शराब के नशे में देखकर व उसकी हरकत को देखकर वरमाला पहनाने से इंकार कर दिया वहीं इनकार करने के बाद मौजूद जनाती और बारातियों में हड़कंप मच गया काफी मान मनौव्वल करने के बावजूद भी संजू उर्फ संजोकता वर्मा ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया वही 4 दिसंबर की रात शादी में दुल्हन के इनकार करने पर मामला जसपुरा थाना पहुंच तो थाना प्रभारी अनिल कुमार ने दोनों पक्षों को 5 दिसंबर को बुलाया दोनों पक्षों में मोतीलाल व संजू के पिता भी पहुंचे पंचायत में काफी मन मनौव्वल करने के बावजूद भी संजू ने थाने में शराबी पति की हरकतों व शराब के चलते शादी से इनकार कर दिया संजू वर्मा ने बताया कि इन्हीं शराबी दूल्हो की शादियां हो जाने से दुल्हनों का जीना दुश्वार हो जाता है मुझे ऐसे दूल्हे की जरूरत नहीं है जो नशाखोरी करता हो और उसके लिए उन्होंने बड़ी कीमत चुकाई है वही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता मोतीलाल को दहेज का सारा सामान वापस कर दिया वही गौरी कला निवासी जीतू ने बताया कि मेरे साढू रामबाबू की इच्छा थी कि मेरी बेटी की शादी गौरी कला से हो ऐसे में शराबी श्यामू के दुर्व्यवहार से आहत संजू उर्फ संजोकता वर्मा ने शादी से इनकार करने का फैसला किया है वह स्वागत योग है वही संजू वर्मा का कहना है कि मैं ऐसे लड़के से शादी करूंगा जो नशा से दूर रहता हो भले ही वह धनवान नहीं है खुद मेहनत करता हो। संजू वर्मा ने बताया कि दूल्हे श्यामू के अलावा दूल्हे के पिता मोतीलाल भी शराब पिए हुए थे वहीं दीपक वर्मा ने बताया कि शनिवार को शादी तोड़ने4 पर पर श्यामू व उसके पिता मोतीलाल ने धमकी दिया है कि तुम्हारी बहन की कहीं भी शादी नहीं होने देंगे जहां करोगे हम वहीं से उठवा लेंगे।















