बाँदा-/जनपद बाँदा में नहर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वही दो लोगो को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अतर्रा थाना क्षेत्र के ओरहा गांव के मजरा जयराम बारी गांव निवासी 18 वर्षीय उमेंश रविवार की सुबह अपने पिता और पडोसी 16 वर्षीय कृष्णा के साथ खेत की जुताई करने गया था। खेत जोतने के बाद सभी लोग खेत से घर लौट रहे थे। बसरेही माइनर की चढाई चढते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर आनियंत्रित होकर नहर में गिर कर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार तीनो लेाग दब कर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणो ने किसी तरह तीनो को बाहर निकाला। उन्हे सीएचसी मे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उमेंश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनो ने बताया कि खेत जोत कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।















