बांदा। उ0प्र0 शासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन शिकंजा के क्रम में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल नेतृत्व में व अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के निकट पर्यवेक्षण थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा फर्जी जमानतदारों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि 12 नवंबर 25 को थाना तिन्दवारी पर कार्यरत उ0नि0 शिवकरन सिंह द्वारा फर्जी जमानत लेने के सम्बन्ध में अभियुक्त बलवीर व 20 नवंबर 25 को थाना तिन्दवारी क्षेत्र के रहने वाले श्री राम सिंह ने थाना स्थानीय दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरे नाम का फर्जी आधार कार्ड, खसरा खतौनी व फर्जी फोटो लगाकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कूटरचित तरीके से एनडीपीएस के अभियुक्त की न्यायालय में जमानत ली गई है । इस संबन्ध में थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, अभिसूचना संकलन, अभिलेखो के सत्यापन व मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त हरिशंकर को मवई तिराहा कोतवाली देहात के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके पास कूटरचित आधार कार्ड व अन्य फर्जी परिपत्र प्राप्त हुए । पुलिस द्वारा अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ कि गई तो बताया कि उक्त फर्जी परिपत्र मेंरे साथी हेमन्त द्वारा बनाये जाते है पकड़े गए अभियुक्त के निशादेही पर हेमन्त को संकट मोचन मंदिर थाना कोतवाली नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से फर्जी दस्तावेज व अन्य सामान बरामद हुआ । तत्तपश्चात पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे कि तेरहीमाफी मोड़ थाना तिन्दवारी के पास एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे पूर्व से गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा पहचान कर बताया गया कि यही बलवीर है जो हमारे साथ फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर घटना को अंजाम देता है । गिरफ्तार अभियुक्त के पास भी फर्जी परिपत्र प्राप्त हुए । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है व अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग शिवस्वरुप उर्फ मास्टर व रामबाबू के साथ मिलकर फर्जी तरीके से आधार कार्ड, फर्जी फोटों व अन्य फर्जी परिपत्र का प्रयोग कर फर्जी रुप से कारागार में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत लेते है साथ ही हमारे द्वारा थाना तिन्दवारी, थाना पैलानी, थाना बबेरु, थाना जीआरपी बांदा, थाना कोतवाली नगर व अन्य थानों के साथ-साथ जनपद चित्रकूट के अभियुक्तों की कूटरचित तरीके से जमानत ली गई है । गिरफ्तार अभियुक्तों में हरिशंकर उर्फ विजयशंकर पुत्र कृपाली निवासी ग्राम करहिया थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा, हेमन्त पुत्र चन्द्रभवन निवासी ग्राम जसईपुर थाना तिन्दवारी जनपद बांदा व बलवीर पुत्र जगमोहन निवासी ग्राम पिपरगवां थाना तिन्दवारी जनपद बांदा है। जबकि वांछित अभियुक्तों में शिवस्वरुप उर्फ मास्टर पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम भिंडौरा थाना तिन्दवारी जनपद बांदा व रामबाबू उर्फ डाक्टर पुत्र कल्लू निवासी पिपरहरी थाना पैलानी जनपद बांदा है।















