बांदा। जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा ने कस्बा नरैनी में विपणन शाखा के राजकीय धान क्रय केन्द्र, प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अब तक राजकीय धान क्रय केन्द्र नरैनी प्रथम में 175.20 कु0 व द्वितीय में 124 कु0 की खरीद की गयी है। केन्द्र में बोरो की पर्याप्त उपलब्धता पायी गयी। निर्देश दिये गये कि कृषकों को ससमय निर्धारित मूल्य का भुगतान किया जाये तथा लक्ष्य के अनुरूप ससमय धान खरीद सुनिश्चित की जाये। उन्होंने धान खरीद के कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश संबंधित क्रय केंद्र प्रभारियों को दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विक्रय कर रहे धान खरीद के किसानों से वार्ता करते हुए जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी सहित कृषक उपस्थित रहे।















