पुरकाजी क्षेत्र में दीप्ति पाल का जागरूकता अभियान, बोलीं SIR प्रक्रिया मताधिकार पर हमला, सतर्क रहना ज़रूरी

मुजफ्फरनगर।पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेघा शकरपुर समेत आसपास के कई गांवों में समाजवादी पार्टी की नेत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल ने पीडीए और SIR प्रक्रिया को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में संविधान और लोकतंत्र को सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, और यह तभी संभव है जब जनता अपने अधिकारों का सही उपयोग करे तथा किसी भी भ्रामक प्रक्रिया से सतर्क रहे।दीप्ति ने कहा कि समाजवादी पार्टी लंबे समय से सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश में अगर कोई राजनीतिक दल पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित समुदायों की हिस्सेदारी की वास्तविक लड़ाई लड़ रहा है, तो वह समाजवादी पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इन समुदायों के अधिकार और प्रतिनिधित्व को खत्म करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। यही वजह है कि SIR जैसी जटिल प्रक्रिया लागू कर मतदाताओं की वोट चोरी की साजिश रची जा रही है।उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के जरिए बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जिन्हें इस प्रक्रिया की जानकारी तक नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना का अभाव और तकनीकी प्रक्रिया की कठिनाई का लाभ उठाकर हजारों मतदाताओं को लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।दीप्ति पाल ने कहा कि सरकार की नीयत साफ होती तो वह जनता को स्पष्ट, सरल और पारदर्शी तरीके से जानकारी देती, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बजाय भ्रम की स्थिति पैदा कर मताधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने गांवगांव जाकर लोगों को बताया कि SIR फार्म भरना क्यों ज़रूरी है और इसे समय पर भरने पर क्या परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं को अपने दस्तावेज सुरक्षित रखने, अधिकारी या जनप्रतिनिधि द्वारा दी जाने वाली किसी भी सूचना की पुष्टि करने तथा बिना जांचे किसी भी संदेश पर भरोसा करने की सलाह दी।जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और SIR प्रक्रिया तथा पीडीए नोटिसों के बारे में सवाल पूछे। दीप्ति ने उन्हें विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह समय अपनी आवाज को मजबूत करने का है, कि भ्रमित होने का। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का माध्यम है, और हर व्यक्ति को इसे समझना चाहिए।दीप्ति पाल ने अंत में निवासियों से अपील की कि वे सतर्क रहें, जागरूक रहें और SIR फार्म अवश्य भरें, ताकि कोई भी ताकत उन्हें उनके मताधिकार से वंचित कर सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सुरक्षित है, जब जनता जागरूक हो और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts