वन विभाग की कार्यवाही दस वाहनों को किया जप्त

राजगढ़ वनविभाग ने विभिन्न कार्यवाही करते हुए कुल 10 वाहनों को जप्त कर रेंज कार्यालय में खड़ा करवाया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल फौजदार ने बताया कि राजगढ़ रेंज के अधीन नाका सदर एवं डोरोली से अवैध खनन निर्गमन पर रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही कर 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जप्त कर रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया। इससे पूर्व दो ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थरो का अवैध खनन व परिवहन करते हुए जप्त की गई। इसके अलावा हरे पेड़ो की कटाई कर अवैध रूप से परिवहन करते हुए दो वाहनों को जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान दिलीप सिंह, जसवंत सिंह, जगदीश प्रसाद व हरीश तिवाड़ी सहित वन विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts