मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमालपुर के गांव सताना में सांसद कोटे से सीमेंट सड़क का कार्य स्वीकृत हुआ है। इस कार्य को स्वीकृत करने में कमांडेंट रहे अमर सिंह नरूका के परिवार का अहम सहयोग है। उनके पुत्र डॉक्टर नरेंद्र सिंह नरूका के द्वारा हर वर्ष गांव में निशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच व आपरेशन शिविर तथा स्कूलों में जरूरतमंद को ड्रेस वितरण कर जन सेवा का कार्य किया जाता रहा है। उनके निधन के पश्चात उनके परिवार के ही ब्रिगेडियर प्रशांत सिंह ने इस कमान को संभाल रखा है। जो गांव के विकास के लिए समय-समय पर जन सेवा का कार्य करते हुए परंपरा को निभा रहे हैं। इस गांव में पहाड़ नजदीक होने के कारण पूरी बस्ती में सीमेंट सड़क नहीं थी, जिससे बारिश के दिनों में परेशानी होती थी। जहां इस परिवार ने सांसद भूपेंद्र यादव से सीमेंट सड़क के लिए बजट की मांग रखी जो सांसद ने स्वीकृत किया है ।
गांव के विजेंद्र शर्मा, राम सिंह सरजीत सिंह, जितेंद्र, नीतू सिंह, बलबीर, भोला बैरवा ,ने बताया पूरे गांव में सीमेंट सड़क का कार्य होगा जिस गांव में साफ सफाई और सुंदरता बनी रहेगी। नाली का निर्माण भी हो रहा है। सभी ग्रामीणों के सहयोग से उसकी साफ सफाई की व्यवस्था भी की जाएगी। इसमें ठाकुर साहब अमर सिंह जी वह उनके पुत्र नरेंद्र सिंह जी के परिवार का काफी सहयोग गांव के विकास में रहता है।
ग्राम पंचायत जमालपुर प्रशासक कुसमा देवी ने बताया पंचायत के इस गांव में सांसद भूपेंद्र यादव की ओर से सीमेंट सड़क के लिए बजट स्वीकृत किया है। जहां विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एस्टीमेट के अनुसार हो रहा है। इस कार्य को स्वीकृत करने में कमांडेंट रहे अमर सिंह जी के परिवार का पूरा सहयोग रहा।















