CM-PM का पद खाली नहीं…’, बेगूसराय में अमित शाह बोले- बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी’

बेगूसराय। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बेगूसराय में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा कि “बिहार में मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं है। नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और उनके नेतृत्व में ही एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा।”

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष लगातार भ्रम फैलाने में लगा है कि एनडीए में मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस है, लेकिन सच्चाई यह है कि बिहार में नीतीश कुमार और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूती से नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में देश और बिहार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार के विकास के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। अपराध नियंत्रण, सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़े बदलाव किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।

बिहार के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र सरकार हर क्षेत्र में राज्य को विशेष सहयोग दे रही है। उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें और विपक्ष की अफवाहों का जवाब दें।

अपने संबोधन में शाह ने कांग्रेस और राजद को घेरा और आरोप लगाया कि ये पार्टियां केवल सत्ता पाने के लिए जनता को गुमराह करती हैं, जबकि एनडीए जनता के विश्वास और विकास के दम पर राजनीति करता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts