बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना कोतवाली देहात में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, महिला शिकायती रजिस्टर, परामर्श कक्ष तथा मिशन शक्ति केंद्र में रखे अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों से जानकारी प्राप्त की । महिला संबंधी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के बारे में पूंछताछ करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित करने के निर्देश दिए । साथ ही केंद्र में तैनात महिला बीट अधिकारियों एवं महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित किए जाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जाए । उन्होंने कहा कि विद्यालयों, कॉलेजों तथा ग्राम स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों ( जैसे- डायल 1090,112, 108 आदि) की भी जानकारी दी जाए । इस दौरान अपर पुलिस अधिक्षक शिवराज, सहायक पुलिस/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।















