बाँदा। राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे पहले दिन 31 अक्टूबर को सभी बूथों में संगोष्ठी के साथ जिला स्तर पर रन फार यूनिटी का आयोजन होगा साथ ही 1 नवम्बर से 6 दिसंबर तक लोकसभा व विधानसभा स्तरीय पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें महाविद्यालय व इंटर कालेज के विद्यार्थी भाग लेगें। साथ ही विद्यालयों में प्रतियोगितायें भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के आदर्शा को जन जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया जिसके वे हक़दार थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेचू आफ यूनिटी का निर्माण संभव हुआ।















