ग्राम नगनेधी में महिलाओं व बालिकाओं की चौपाल लगाकर शासन की योजनाओं की दी जानकारी

बांदा। महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना अतर्रा की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम नगनेधी में महिलाओं/बालिकाओं के साथ चौपाल लगाकर उन्हे शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई । इस दौरान उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे- लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया । उन्हे थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी का नंबर भी प्रदान किया गया ताकि वे किसी भी आपात या अपराध की स्थिति में पुलिस को सूचना दे सकें ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts