होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में मनाया गया ‘मानक महोत्सव’, विद्यार्थियों ने सीखा गुणवत्ता और मानकीकरण का महत्व

मुजफ्फरनगर। आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में भारतीय मानक ब्यूरो (बी.आई.एस.) शाखा देहरादून के तत्वावधान में विश्व मानक दिवस 2025 के अवसर पर “मानक महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण के महत्व के प्रति उद्योग, नियामकों और उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, मुख्य वक्ता राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, नेशनल सेक्रेटरी आई.आई.ए. कुशपुरी, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, डॉ. राजीव कुमार, आदित्य दहिया, राजीव वर्मा, बी.आई.एस. रिसोर्स पर्सन डॉ. अनन्या राणा, भुवनेश त्यागी, नीरज शर्मा, दीपक, सचिन करानिया, कैप्टन प्रवीण चौधरी, अर्पित चौधरी व आदित्य कुमार सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विजय त्यागी व समाजसेवक प्रतिनिधियों ने उपस्थित अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानकों को अपनाने से हर क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वसनीयता लाई जा सकती है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानक हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो (बी.आई.एस.) देशभर में जागरूकता अभियान, रैलियां और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को गुणवत्ता के प्रति सजग कर रहा है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे।

बी.आई.एस. रिसोर्स पर्सन डॉ. अनन्या राणा ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो खाद्य पदार्थों, विद्युत उपकरणों, आभूषणों और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के मानक तय करता है। उन्होंने समझाया कि हॉलमार्क, एच.यू.आई.डी. नंबर और गैस सिलेंडर पर अंकित बी.आई.एस. निशान उपभोक्ता सुरक्षा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मानक ही समानता और सुरक्षा की नींव हैं।

धर्मवीर बालियान ने बताया कि मानक ब्यूरो की स्थापना उपभोक्ताओं को मिलावटी और घटिया उत्पादों से बचाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि बाजार में बढ़ती मिलावट उपभोक्ता स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गई है, इसलिए बी.आई.एस. मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में कुशपुरी, आर्यनराज कौशिक, कैप्टन प्रवीण चौधरी, धर्मवीर सिंह बालियान समेत सभी अतिथियों ने बी.आई.एस. की महत्ता पर प्रकाश डाला। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गणेश वंदना, मानक गीत, भांगड़ा और “रंगीलो म्हारो ढोलना” जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

मंच संचालन आदित्य दहिया और शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेंटर रूपेश कुमार, दीपक योगी, सागर धीमान, नितिन बालियान, रजनी शर्मा और जितेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में राजकीय इंटर कॉलेज कम्हेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन के साथ राष्ट्रगान के जरिए कार्यक्रम का समापन किया। प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके अमूल्य समय और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts