पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ नाबालिक युवक ने किया दुष्कर्म -मुकदमा दर्ज

बबेरु /बांदा। बबेरू कस्बा के एक मोहल्ले में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सजातीय पडोसी नाबालिक युवक के द्वारा दुष्कर्म किया गया। मां की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। और नाबालिग आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बबेरू कस्बे के एक मोहल्ले में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 14 वर्षीय नाबालिग युवक पड़ोसी सजातीय के द्वारा पड़ोस के सजातीय द्वारा बहला फुसलाकर टॉफी के बहाने घर के बगल के खेतों ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह बच्ची भाग कर घर पहुंची और खेतों से आई मां को घटना बताई। मां ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम एवं महिला शक्ति टीम के साथ घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल किया। और नाबालिग युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही बच्ची के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं पर नाबालिक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। वही बच्ची को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं इसकी जानकारी बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के द्वारा सोमवार को मीडिया सेल के माध्यम से दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts