बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदीएवं नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मालती गुप्ता बासू द्वारा संयुक्त रूप से बहु-प्रतिक्षित नगर के संकट मोचन विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। उर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ए0के0शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर, लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया एवं उपस्थित जनमानस को इस नवीन सौगात के लिए शुभकामनाये एवं बधाई दी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका चेयरमैन एवं जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से इस नवीन विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। विधायक द्वारा बताया गया कि इस उपकेन्द्र के निर्माण से चिल्ला रोड उपकेन्द्र तथा भूरागढ उपकेन्द्र का भार कम कर आमजनमानस को लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी तथा उपभोगताओं को रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी तथा इस विद्युत उपकेन्द्र में चिल्ला रोड बांदा से पोषित बाम्बेश्वर, संकट मोचन, मुक्तिधाम, रोडवेज एवं भूरागढ फीडर से पोषित खुटला, मढिया नाका, फूटाकुऑ आदि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को जोडा गया है जिससे की लगभग बीस हजार की नगरीय आबादी इस परियोजना से लाभांवित होगी। विधायक द्वारा बताया गया कि उनकी प्राथमिकता बांदा नगर का समग्र विकास है, चाहें आमजनमानस के सुगम आवागमन के लिए चौडी सड़के हो या निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, वे निरन्तर बांदा नगर के विकास के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण िंसह सोनू, ब्लाक प्रमुख रवीन्द्र गर्ग, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला मंत्री पंकज रैकवार, मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन, राजेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, मनोज जैन, अशेक गुप्ता पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, श्याम सिंह, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, रामपाल प्रजापति, सन्तोष राजपूत, अंकित बासू, दुर्गा चौरसिया, लखन राजपूत सहित समस्त कार्यकर्ता बन्धु एवं विद्युत विभाग के सभी अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।























































