मैपल्स एकेडमी बुढ़ाना में वन्य प्राणी सप्ताह पर वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे मनाया गया

मुजफ्फरनगर। मैपल्स एकेडमी बुढ़ाना में वन्य प्राणी सप्ताह 2025 के अंतर्गत वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग राजीव कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को वन्य प्राणी सप्ताह और वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राणियों की जैव विविधता, परिवर्तनशीलता और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इस वर्ष की थीम “पशु कल्याण और पर्यावरण के बीच सीधा संबंध” पर केंद्रित रही, जो यह संदेश देती है कि मनुष्य का जानवरों के प्रति व्यवहार पर्यावरण और ग्रह के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। पर्यावरणीय असंतुलन, जैव विविधता की हानि और निवास स्थानों के विनाश से पशुओं के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि पशुओं का कल्याण, स्वास्थ्य, पोषण और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान एनिमल लाइफ विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वरेनियम, तानिया और काव्यांश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 12 अन्य छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजीव कुमार एवं हर्ष कुमार, जिला परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मैपल्स एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉ. गरिमा वर्मा और प्रवक्ता मीनाक्षी राज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पशु संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts