बांदा। वक्फ मस्जिद के जमीन पर भू-माफियाओं को नजर पड़ गई है। शहर के सदर बाजार में लगभग ढाई सौ वर्षों पुरानी वक्फ मस्जिद मोहम्मदिया लाठी वाली मस्जिद की जमीन पर अवैध कब्जा करके एक दुकानदार द्वारा रातोंरात मस्जिद के कुछ हिस्से को क्षतिग्रस्त करते हुए कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जिसकी जानकारी होने पर मुस्लिम समुदाय के अमनपसंद लोगों ने शहर काजी कमरूद्दीन की अगुवाई में जिलाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कब्जा हटवाने व कब्जा करने वालों तथा मस्जिद को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार शहर के गूलरनाका सदर बाजार में स्थित ढाई सौ वर्ष लगभग पुरानी वक्फ मस्जिद मोहम्मदिया जिसे लोग लाठी वाली मस्जिद के नाम से भी जानते हैं कि जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। कब्जे साथ ही अवैध तरीके से निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। निर्माण के दौरान दौरान अवैध तरीके से मस्जिद के कुछ हिस्से को तोड़कर दबंगई से कार्य हो रहा है। शहर काजी सहित मुस्लिम समुदाय के लोगां डीएम और एसपी से मांग की है कि अवैध कब्जा और निर्माण कार्य रूकवाकर तत्काल जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। इस मौके पर वाजिद अली, मुबीन, लईक, मो.अतीक, मिस्बाह, आफताब अहमद खान, साजिल, शादाब खान, शमशाद बेग, मो.शकील आदि मौजूद रहे।















