सेवा पर्व के अंतर्गत मुजफ्फरनगर में चित्र प्रदर्शनी और छात्राओं का सम्मान

मुजफ्फरनगर। सेवा पर्व के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए आज जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने भ्रमण किया और रोचक चित्रों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में माननीय प्रधानमंत्री के जीवन, व्यक्तित्व और उनके महत्वपूर्ण प्रसंगों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में चल रही पहलों की विस्तृत जानकारी को सरल और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर मंडल स्तर पर आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में जिले की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की अंडर-14 टीम की कप्तान नंदिनी और उनकी टीम तथा अंडर-17 टीम की कप्तान पल्लवी और उनकी टीम को पगड़ी पहनाकर और पटका भेंटकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला सूचना अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। छात्राओं के इस सम्मान ने न केवल उनका मनोबल बढ़ाया बल्कि विद्यालय और जनपद का गौरव भी बढ़ाया। इस सम्मान समारोह का आयोजन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार की देखरेख में किया गया, जिसमें छात्राओं की मेहनत और प्रतिभा की सराहना की गई।

जिला सूचना अधिकारी ने इस दौरान जानकारी दी कि यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। विशेष रूप से 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें जागरूक करना है। यह प्रदर्शनी आगामी 2 अक्टूबर तक संचालित रहेगी।

इसके साथ ही विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की परिकल्पना के लिए 5 अक्टूबर तक आमजन से सुझाव भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदर्शनी में क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है, जिसे स्कैन कर सुझाव दिए जा सकते हैं। विशेष बात यह है कि सुझाव देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लें और अपनी राय साझा करें।

इस अवसर पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अंकुर कुमार, वार्डन बबिता शर्मा और खेल शिक्षिका शिल्पा भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया और प्रदर्शनी में दिखाई जा रही योजनाओं की जानकारी को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी न केवल योजनाओं को समझने का अवसर प्रदान कर रही है बल्कि समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश भी दे रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts