मुजफ्फरनगर में अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा देने के लिए बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में अप्रेंटिसशिप से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रशिक्षुओं को जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ना रहा। बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने अप्रेंटिसशिप कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के उपाय सुझाए।

बैठक में आईआईए चैप्टर चेयरमैन अमित जैन, डिविजनल सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कडांरकर, उपायुक्त उद्योग जैस्मिन फौजदार, तथा आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जिले के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने और उन्हें औद्योगिक इकाइयों से जोड़ने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रशिक्षुओं के लिए औद्योगिक अनुभव बेहद आवश्यक है, जिससे न केवल उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि उद्योगों को भी कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थान अपने प्रशिक्षुओं की सूची उद्योग विभाग को उपलब्ध कराएंगे, ताकि उनका सीधा संपर्क औद्योगिक इकाइयों से कराया जा सके। वहीं, औद्योगिक इकाइयों को भी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पहल से जिले में युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी और उद्योगों को भी स्थानीय स्तर पर दक्ष जनशक्ति प्राप्त होगी।

अधिकारियों का कहना है कि यह कदम न केवल युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेगा बल्कि जिले के औद्योगिक विकास को भी नई दिशा देगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts