मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम का आयोजन, एसएसपी संजय कुमार वर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरुप ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर के श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरुप ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर कॉलेज स्टाफ ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, डॉ. पुरुषोत्तम, प्रीति भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद मिशन शक्ति अभियान की पृष्ठभूमि और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथियों ने महिला और बालिकाओं को सशक्त बनाने तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन में अहम योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों और छात्रछात्राओं को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और समाज के प्रति उनके योगदान को सराहनीय ढंग से प्रस्तुत किया।इसके उपरांत कॉलेज के छात्रछात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रमों का मंचन किया। इन प्रस्तुतियों में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम से प्रभावी संदेश दिए गए। छात्रछात्राओं की इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति-5.0 की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद समाज में महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है ताकि वे बिना किसी भय के आगे बढ़ सकें।उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ें। यदि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की घटना घटती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। वर्मा ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1098 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करना चाहिए। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के उपाय, आत्मरक्षा की तकनीकों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान छात्रछात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संवाद करते हुए अपने सवाल रखे। वर्मा ने सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया और बच्चों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी।नगरपालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरुप ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें हर स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह अपनाने के लिए प्रेरित किया।अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी का धन्यवाद किया और छात्रछात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, प्रबंधन स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्रछात्राएं मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts