मुजफ्फरनगर में राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में षष्ठम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद शामली के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकशिक्षिकाओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।प्रतियोगिता को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर विभाजित किया गया था। प्राथमिक स्तर पर भाषा और गणित विषयों को शामिल किया गया, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागी शिक्षकों ने शिक्षण संबंधी परिणामों को ध्यान में रखते हुए कला, क्राफ्ट और पपेट्री का प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के शिक्षणसामग्री (टीएलएम) तैयार किए और प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने अपनेअपने विषयों की जटिल अवधारणाओं को सरल रुचिकर बनाने के लिए नवाचारी तरीकों का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम संयोजक और डायट प्रवक्ता पंकज वशिष्ठ ने बताया कि शिक्षणअधिगम प्रक्रिया में टीएलएम का प्रयोग विद्यार्थियों के लिए सीखने का वातावरण तैयार करने में अत्यंत उपयोगी होता है। विशेषकर प्रारंभिक कक्षाओं में अवधारणाओं को स्पष्ट करने, कौशल विकास और बच्चों को प्रयोगात्मक अधिगम का अवसर प्रदान करने में यह प्रभावी साबित होता है। उन्होंने कहा कि टीएलएम के प्रयोग से शिक्षक आसानी से लर्निंग आउटकम की प्राप्ति सुनिश्चित कर सकते हैं।इस प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों में चयनित शिक्षकों की घोषणा भी की गई। प्राथमिक स्तर पर भाषा विषय में नीरू नैन (प्राथमिक विद्यालय नाला 2, ब्लॉक कांधला) और गणित विषय में पूनम तोमर (प्राथमिक विद्यालय मखमलपुर नंबर 2, ब्लॉक कांधला) का चयन हुआ। उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान विषय में प्रिंसी (उच्च प्राथमिक विद्यालय भनेड़ाजट, ब्लॉक शामली), गणित विषय में अलका शर्मा (उच्च प्राथमिक विद्यालय संभालका, ब्लॉक शामली) तथा सामाजिक विज्ञान विषय में योगेश कुमार (उच्च प्राथमिक विद्यालय भभीषा, ब्लॉक कांधला) विजेता घोषित किए गए।निर्णायक मंडल में अंजलि सिंह, शिव प्रसाद सिंह और रीनू शामिल रहे, जिन्होंने शिक्षकों की प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विश्व दीपक त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि टीएलएम के माध्यम से कक्षा शिक्षण को और अधिक रोचक प्रभावी बनाया जा सकता है। इससे विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सीखने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज वशिष्ठ ने किया। प्रतियोगिता में चयनित सभी शिक्षक अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे और अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन ने यह साबित किया कि शिक्षण प्रक्रिया में नवीन विधियों और कला का प्रयोग बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को आनंदमय और सार्थक बनाने में एक सशक्त उपकरण है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts