आज़म खान की रिहाई पर मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी का जश्न,

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता आज़म खान की 23 माह बाद जेल से रिहाई पर जोरदार जश्न मनाया। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी दी कि सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट और विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान “सपा नेता आज़म खान जिंदाबाद” और “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आज़म खान के संघर्ष को सलाम किया और भाजपा सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना से फर्जी मुकदमे लादने का आरोप लगाया।जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी और विधायक पंकज मलिक ने कहा कि आज़म खान और उनके परिवार पर भाजपा सरकार ने लगातार झूठे मुकदमे थोपे और उन्हें परेशान करने की कोशिश की, लेकिन न्यायपालिका ने सच्चाई को सामने लाते हुए उन्हें जमानत पर रिहा कर प्रदेशवासियों को राहत और खुशी दी है। उन्होंने कहा कि आज़म खान समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ हैं और उनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा है। समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, सपा नेता मौलाना मोहम्मद नजर, सरदार देवेंद्र सिंह खालसा, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, पवन बंसल, धर्मेंद्र सिंह नीटू, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड राष्ट्रीय सचिव फ़हीम अहमद, समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल समेत अनेक प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अलावा कार्यक्रम में असद पाशा, इमलाक प्रधान, चौधरी यशपाल सिंह, राजकिशोर शर्मा, सपा सभासद शहजाद चीकू, सुंदर सिंह, हसीब राणा, सलीम राणा, महिला सभा महानगर अध्यक्ष हिमानी सिंह, डॉ इसरार अल्वी, डॉ अविनाश कपिल, सलमान त्यागी, तरुन सौदे एडवोकेट शादाब राणा, फैसल राणा, फिरोज अख्तर पप्पू, राशिद जैदी, मोहम्मद मेंहदी, जोगेंद्र सैनी, डॉ नूर हसन सलमानी, हारून खान, संजीव मास्टर, परमिंदर ठेकेदार, पवन पाल, सलीम अंसारी, अनुज गुर्जर, फैज खान, योगेन्द्र बालियान, रामपाल सिंह पाल, जुनेद आलम, सलमू मलिक, डॉ सुल्तान राव, सभासद अहसान और बाबर कुरैशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज़म खान की रिहाई ने सपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को और मजबूत किया है। सभी ने यह संकल्प लिया कि पार्टी और नेता के साथ मिलकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। मुजफ्फरनगर का यह जश्न समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एकजुटता और वफादारी का प्रतीक बना।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts