अश्लील व गैर धार्मिक गाने व देवी पंडालों में तेज गति से डीजे बजाने पर प्रतिबंध

चिल्ला बांदा। कस्बे विसर्जन के दौरान अश्लील गाने व गैर धार्मिक गाने एवं देवी पंडालों में तेज गति से डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त बातें चिल्ला थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही।नवरात्रि के चलते थाना परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक चिल्ला थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । वहीं गुगौली गांव के विष्णु दत्त ने सभी गांवों की सफाई व बिजली व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों को नवरात्र के दौरान व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के चिल्ला थाना प्रभारी से अपील की इसी क्रम में चिल्ला,सादीमदनपुर, लौमर ,चकला,तारा, दोहतरा, पदारथपुर,भवानीपुर,गुगौली, डीघवट के सभी देवी पंडालू के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से आवश्यक सुझाव मांगे गए जिसमें सभी ने बिजली कटौती बंद करने सहित गांव के प्रमुख मार्गा को चुस्त दुरुस्त साफ सफाई करवा दिया जाए व नवरात्रि के चलते कस्बे में दारू की दुकानों को बन्द करने को भी कहा वही इसके साथ ही गुगौली गांव के विष्णु दत्त ने विसर्जन के दौरान अश्लील गाने पटाखे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की अपील की चिल्ला थाना प्रभारी ने सभी देवी पंडालों के कार्यकर्ता व समिति के अध्यक्ष से कहा कि कोई भी गलत गाने गैर धार्मिक गाने नहीं बजना चाहिए इसी क्रम में उप निरीक्षक उत्कर्ष ने भी यही बात कही सभी लोगों ने आश्वासन किया कि ऐसी गलती नहीं की जाएंगी इस क्रम में मेराज अहमद ,आलोक बाबा तांत्रिक, शैलू मिश्रा,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts