बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के जनपद हमीरपुर आगमन पर जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और उनके साथ हाल में ही घटित घटनाओं को लेकर पीड़ित परिवार जनों से भेट वार्ता की गई। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया की वर्तमान में प्रदेश सरकार के इशारे पर जेल में बंद कैदियों के साथ भारी पैमाने पर दुर व्यवहार एवं मारपीट की घटनाएं आम हो गई है। जिसका जीता जाता उदाहरण जेल में बंद अनिल द्विवेदी सूरजपुर निवासी की मृत्यु होना है उसके पूर्व भरवा सुमेरपुर निवासी आलोक पालीवाल की मृत्यु भी जेल में बंद रहते हुए हुई थी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री सूरजपुर ग्राम पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले उसके बाद कांग्रेसियों का दलबल भरुआ सुमेरपुर स्थित आलोक पालीवाल जिनकी जेल में मृत्यु हुई थी। पीड़ित परिवार जनों से मिले प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर दिवंगत आलोक पालीवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मीडिया को बताया की पूर्व से पश्चिम तक उत्तर से दक्षिण तक योगी सरकार में ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही है जिसका जीता जागता उदाहरण हमीरपुर, गोरखपुर ,इलाहाबाद ,बनारस की घटनाओं का जिक्र किया उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए योगी सरकार को चेताया कि अगर प्रदेश आप नहीं संभाल पा रहे हैं तो इस्तीफा देकर अपने मठ में चले जाइए आगे उन्होंने कहा है कि मैं पांच बार का विधायक हूं मोदी वोट चोरी करके चुनाव जीत रहे हैं बनारस में जब चुनाव हुआ मैं सात राउंड तक आगे चल रहा था अचानक प्रदेश सरकार के इशारे पर आयोग और जिला प्रशासन ने सारी मशीनरी को रुकवा कर मोदी के पक्ष में शाम 5बजे घोषणा कर दी गई कि मोदी एक लाख से ऊपर वोटो से जीत गए जबकि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव हार रहे थे उन्होंने कहा है की प्रदेश के हर पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है और खड़ी रहेगी कांग्रेस महिला अध्यक्ष सीमा खान को उन्होंने निर्देशित किया की दिवंगत आलोक पालीवाल की पत्नी से मिलिए और उन्हें विश्वास दिलाइए इस निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी प्रतिभा अटल पाल एवं कानपुर कांग्रेस उपाध्यक्ष पूजा भारद्वाज के साथ उनकी पत्नी से हाल-चाल जाना और उन्हें विश्वास दिलाया की न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस आपके साथ है इस अवसर पर पीसीसी मुमताज अली ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डाक्टर संजय द्विवेदी दनादन, महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट महासचिव शोयब रिजवी, जिला सचिव बाबू राम यादव,प्रमोद यादव भी प्रतिनिधिमंडल में साथ रहे।















