अतर्रा/बांदा। कस्बे मे नवरात्र के चलते सुबह 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक ओवरलोड हुआ बड़े वाहनों पर नो एंट्री रहेगी। विसर्जन के दौरान अश्लील गाने व देवी पंडालों में तेज गति से डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त बातें उप जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी ने थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
नवरात्रि के चलते थाना परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक यूपी जिला अधिकारी राहुल द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें उप जिलाधिकारी में नगर की सफाई व बिजली व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों को नवरात्र के दौरान व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के आवश्यक निर्देश दिए नगर के सभी देवी पंडालू के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से आवश्यक सुझाव मांगे गए जिसमें सभी ने बिजली कटौती बंद करने सहित नगर के प्रमुख मार्गा को कस दुरुस्त कर दें व नवरात्रि के चलते कस्बे में नो एंट्री बढ़ाये जाने की मांग की जिसमें क्षेत्राधिकार प्रवीण यादव ने कस्बे में नो एंट्री बढ़ाते हुए रात्रि 12 बजे से सुबह 400 बजे तक ही भारी वाहनों को कस्बे में प्रवेश देने का भरोसा लोगों को दिया इसके साथ ही क्षेत्र अधिकारी ने विसर्जन के दौरान अश्लील गाने पटाखे पर पूरी तरह प्रतिबंध की बात कही देवी पंडालों पर डीजे निर्धारित गति से तेज बजने पर डीजे वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही नगर के लोगों ने नगर के सभी सार्वजनिक के स्थलों व प्राचीन धार्मिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने व नवरात्र में सभी मंदिरों व दुर्गा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी व महिला कांस्टेबल तैनात किए जाने नरैनी रोड को वन वे किये जान की मांग की इस अवसर पर प्रशिक्षु क्षेत्राधिकार पीयूष कुमार पांडे कोतवाली प्रभारी ऋषि देव सिंह कस्बा इंचार्ज एस आई प्रीत कुमार पांडे प्रेमपाल यादव रमेश कुमार बालमुकुंद शुक्ला दयाशंकर श्रीवास्तव व्यापार मंडल से अवधेश गुप्ता राजेश गुप्ता सूरज बाजपेई संजय साहू श्रीकांत गुप्ता नवनीत गुप्ता आशीष गुप्ता अनिल गुप्ता अर्जुन मिश्रा किसान यूनियन महेंद्र त्रिपाठी सुशील चौरिहा सहित नगर के सभी देवी पंडालों के कार्यकर्ता व समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे।















