एक पेड़ मां के नाम : नगर पंचायत मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

नगर पंचायत मुजफ्फरनगर में सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

यह कार्यक्रम हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन द्वारा आयोजित किया गया जिसमें नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और अपनी माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का संकल्प लिया।

इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में मातृत्व के महत्व को रेखांकित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts