Ghibli के बाद इस नए फोटो ट्रेंड ने इंटरनेट पर मचाई हलचल!

इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए कहना काफी मुश्किल है। हाल ही में इंटरनेट पर Ghibli स्टाइल फोटो काफी ज्यादा वायरल हुए थे जिसके बाद अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक नया फोटो ट्रेंड आया है जो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

दरअसल इंस्टाग्राम और एक्स पर इन दिनों छोटे-छोटे, शाइनी और कार्टून जैसे दिखने वाले 3D डिजिटल फिगरिन्स छाए हुए हैं, जिन्हें गूगल के नए AI टूल Gemini 2.5 Flash Image से बनाया जा रहा है।

वहीं, ऑनलाइन कम्युनिटी ने इन्हें मजाकिया अंदाज में ‘Nano Banana’ नाम दिया गया है। लोग पालतू जानवरों से लेकर पसंदीदा सेलेब्रिटीज और यहां तक कि नेताओं के भी फिगरिन्स सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।

क्यों हुआ इतना वायरल?

नया वाला ‘Nano Banana’ ट्रेंड इतनी तेजी से वायरल इसलिए हुआ है क्योंकि इस तरह की तस्वीरें बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि ये देखने में भी काफी शानदार लगता है। गूगल Gemini 2.5 Flash इमेज किसी भी यूजर को मुफ्त और कुछ ही सेकंड्स में स्टूडियो-क्वालिटी 3D फिगरिन्स बना कर दे देता है। चलिए जानें आप कैसे इस तरह की फोटो बना सकते हैं

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts