राजगढ़-अलवर मेगा हाईवे मार्ग के मध्य स्थित क्षेत्रीय वन विभाग अधिकारी कार्यालय के समीप कैंटरा व बाइक में भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत में बाईक सवार लक्ष्मणगढ निवासी 17 वर्षीय शिवम मीना पुत्र मनोहरलाल मीना की मृत्यु हो गयी।
पुलिस के अनुसार कैंटरा व बाईक में भिड़ंत हो गयी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बाईक सवार को राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मणगढ निवासी शिवम मीना को मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना पर मृतककेपरिजनराजगढ़चिकित्सालय पहुंचे। जहां मृतक की माँ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। वही समाचार लिखे जाने तक इस सम्बंध में परिजनों की ओर से कोई मामला दर्ज नही कराया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर थाने पर खड़ा करवा लिया है।















