अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कालिजंर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि आज दिन में थाना कालिजंर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि पेट्रोल टंकी के आगे पुलिया के पास कालिंजर नरैनी मार्ग वहद ग्राम गिरधरपुर पर एक व्यक्ति तमंचा लिये घूम रहा है । पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संजय सोनकर पुत्र भुल्ली सोनकर निवासी ग्राम कालिंजर थाना कालिंजर जनपद बांदा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts