ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

बांदा। को कृषि विभाग के अन्तर्गत होने वाले सर्वे क्राप सर्वे से कराये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं को समाधान की मांग की है।
डीएम को दिये ज्ञापन में बताया है कि वे सभी ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा योजना से जुड़े कार्मिक हैं। उनका काई हेल्थ बीमा भी नहीं है और ना ही उच्च गुणवत्ता के मोबाइल उनके पास हैं। घर के मोबाइलों के द्वारा वे किसी तरह से एनएमएमएस और जियो टैगिंग का कार्य किसी प्रकार से कर पाते हैं। इस कार्य को करने में उनको काफी जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। मांग की कि उनको क्राप सर्वे से कार्यमुक्त किया जाये। इस कार्य को प्राईवेस सर्वेयरों से लिया जाये। सोशल ऑडिट टीम के द्वारा अपने अधिकारों से हटाकर अनैतिक दबाव बनाया जाये। मानदेय का भुगतान न होने से उनके परिवारों को भरण पोषण व इलाज नहीं मिल पाता। उन्होंने समय से भुगतान दिये जाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामकिशोर साहू, रामलखन तिवारी, आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts