मुजफ्फरनगर में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट एवं न्यू मैक्स सिटी की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास थीम थी “एक पेड़ मां के नाम”, जिसके अंतर्गत मौजूद लोगों ने अपनी मां के सम्मान में पौधारोपण किया। आयोजन में पार्टी पदाधिकारी, व्यापारी नेता, सिटी के आयोजक, ट्रस्ट से जुड़े सदस्य और अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ही जरूरी नहीं, बल्कि मां के समान जीवन देने वाले होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाना चाहिए। यह न केवल धरती को हरा-भरा बनाएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण भी मिलेगा।कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विक्की चावला ने किया और प्रदेशध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने भी विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ ट्रस्ट की पूरी टीम मौजूद रही, जिन्होंने पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जागरूक करने का बेहतरीन माध्यम हैं और इन्हें हर जिले और हर शहर में नियमित रूप से किया जाना चाहिए।आयोजन के दौरान सभी पदाधिकारियों और साथियों ने यह भी तय किया कि इस अभियान को केवल प्रतीकात्मक रूप से नहीं, बल्कि निरंतर रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। हर माह सामूहिक रूप से पौधे लगाए जाएंगे और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। व्यापारी नेताओं और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे ले जाएंगे।इस कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाले संगठन केवल सामाजिक बुराइयों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और समाज की बेहतरी के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन में शामिल लोगों ने पौधारोपण कर धरती को बचाने और मां के प्रति सम्मान प्रकट करने का अनूठा उदाहरण पेश किया।















