जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत

बबेरू/बांदा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोलाकला गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक युवक की मौत हो गई, वही मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जिला मुख्यालय भेज दिया
कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद उम्र 35 वर्ष, यह रविवार के शाम अपने खेतों में काम कर रहा था। तभी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिसकी हालत गंभीर होने लगी। तुरंत ओमप्रकाश अपने घर पहुंचा, और परिजनों को जानकारी दिया, देर रात्रि परिजनो के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।सिमौनी चौकी इंचार्ज रोशनलाल पुलिस फोर्स के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक ओमप्रकाश ढाई बीघे जमीन का काश्तकार था, चार पुत्री और एक पुत्र हैं। जिससे इस घटना को देखते हुए मृतक की पत्नी रेनू देवी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लियेभेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts