खान अधिकारी को मुरादपुर गांव में मिला 1195 घनमीटर अवैध खनन

बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में खान निरीक्षक ने टीम के साथ अवैध खनन पकड़ा है। उन्होंने गिरवां थाने में अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। खनन क्षेत्र में पांच गड्ढे पाए गए हैं। 1195 घनमीटर अवैध खनन मिला है। खान निरीक्षक गौरव कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 28 अगस्त को नायब तहसीलदार गिरवां व गिरवां पुलिस के साथ मुरादपुर गांव में चल रहे खनन की जांच की गई। यहां जांच दौरान पांच मौरंग खनन के गड्ढे पाए गए। एक गड्ढे की लंबाई 15 मीटर, चौड़ाई 10 मीटर और गहराई दो मीटर गहराई पाई खान निरीक्षक ने 28 अगस्त को मुरादपुर गांव में की थी जांच गई। इसी तरह से दूसरे गड्ढे की लंबाई 12 मीटर, चौड़ाई 10 मीटर और गहराई डेढ़ मीटर मिली। तीसरे गड्ढे की लंबाई 13 मीटर चौड़ाई नौ मीटर व गहराई डेढ़ मीटर मिली। चौथे गड्ढे की लंबाई 17 मीटर, चौड़ाई 12 मीटर व गहराई डेढ़ मीटर मिला। पांचवें गड्ढे की लंबाई 12 मीटर, चौड़ाई 13 मीटर, गहराई डेढ़ मीटर मिली। इन गड्ढों से 1195 घनमीटर अवैध खनन होना पाया गया है खान निरीक्षक ने गिरवां थाने में अज्ञात पर खनिज नियमावली के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts