प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘Maruti e Vitara’ की लॉन्चिंग,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित मारुति प्लांट में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम ने कार के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी के कदम को देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इसी मौके पर प्रधानमंत्री ने हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की यूनिट का भी शुभारंभ किया। इस यूनिट की शुरुआत से भारत में ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) से जुड़ी बैटरियों के आयात पर निर्भरता कम होगी और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। पीएम ने कहा कि आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ेगा और भारत इस क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार की नीतियां हरित ऊर्जा और स्वच्छ तकनीक को प्रोत्साहित कर रही हैं। मारुति सुजुकी की यह पहल न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान करेगी बल्कि देश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कर्मचारियों से बातचीत कर उनके प्रयासों की सराहना की और भारत को ग्रीन मोबिलिटी के क्षेत्र में वैश्विक हब बनाने का संकल्प दोहराया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts