14600 एकड़ जमीन उद्योगों के लिए, सलाहकारों की सैलरी में बढ़ोतरी, 26 प्रस्तावों को मंजूरी

बिहार सरकार ने उद्योग और रोजगार बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सबसे अहम फैसले में 32 नए औद्योगिक पार्कों के लिए 14600 एकड़ भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति दी गई है। इन पार्कों को पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, आरा और पूर्णिया समेत सात प्रमुख शहरों में विकसित किया जाएगा।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि नए औद्योगिक क्षेत्रों से राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

इसके साथ ही, सरकार ने राज्य सरकार के सलाहकारों की सैलरी बढ़ाने का भी फैसला किया है। अब उन्हें पहले से अधिक मानदेय मिलेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts