17 अगस्त से बिहार दौरे पर राहुल गांधी, 16 दिन में 1300 km करेंगे यात्रा,

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और राजद ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, जो 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में विशाल रैली के साथ संपन्न होगी।इस 16 दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों नेता राज्यभर में 1,300 किलोमीटर पैदल चलकर मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को उजागर करेंगे। यह यात्रा न सिर्फ वोटर अधिकारों का मुद्दा उठाएगी, बल्कि आगामी चुनावी समीकरणों पर भी गहरा असर डाल सकती है।

वोटर अधिकार यात्रा का रूट प्लान

  • 17 अगस्त – सासाराम (रोहतास) से शुरुआत
  • 18 अगस्त – औरंगाबाद
  • 19 अगस्त – गया और नालंदा
  • 20 अगस्त – पटना ग्रामीण क्षेत्र
  • 21 अगस्त – वैशाली और समस्तीपुर
  • 23 अगस्त – दरभंगा
  • 25 अगस्त – मधुबनी
  • 27 अगस्त – सीवान और गोपालगंज
  • 29 अगस्त – मुजफ्फरपुर
  • 30 अगस्त – पूर्णिया और कटिहार
  • 31 अगस्त – भागलपुर
  • 1 सितंबर – पटना (गांधी मैदान में विशाल रैली)
  • यानी यात्रा 16 दिन – 1,300 किलोमीटर – 12 ज़िलों से होकर गुज़रेगी।

यात्रा में कौन-कौन होंगे शामिल?

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव तो मुख्य चेहरों के तौर पर रहेंगे ही, लेकिन इसके साथ ही महागठबंधन के अन्य बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस की ओर से भूपेश बघेल सहित कई सीनियर नेता यात्रा में मौजूद रहेंगे, वहीं राजद की ओर से राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह जैसे चेहरे अलग-अलग चरणों में हिस्सा ले सकते हैं। महागठबंधन की सहयोगी पार्टियों वाम दलों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता भी मंच साझा कर सकते हैं। कांग्रेस और राजद के स्थानीय सांसद और विधायक भी अपने-अपने जिलों में इस यात्रा से जुड़ेंगे, ताकि इसे संयुक्त विपक्ष की ताक़त का प्रदर्शन बनाया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts