सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने पार्षद दल और अपनी टीम के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में ध्वजारोहण कर लोगों को आजादी का संदेश दिया। खाता खेड़ी में पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें कंधे पर उठाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी में सभी धर्मों और वर्गों का खून शामिल है। हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता के लिए अनगिनत कुर्बानियां दीं, आज उन्हें याद करने का दिन है। उन्होंने 1857 के गदर से लेकर रेशमी रुमाल आंदोलन तक के संघर्षों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।
कार्यक्रम की शुरुआत एनएलसी कंप्यूटर सेंटर से हुई, जहां शिरीन खान की अगुवाई में मंसूर बदर का स्वागत किया गया। यहां ध्वजारोहण के बाद उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करें और खासकर बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। इसी क्रम में उनकी टीम ने प्राथमिक पाठशाला खाकरोबान में ध्वजारोहण के साथ स्कूल की लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। प्राथमिक पाठशाला शिवपुरी मंडी, मदरसा फैजान उल कुरान, बंजारों वाला मरकज, लिटिल पब्लिक स्कूल पुल कंबोह में ध्वजारोहण हुआ और ग्रीन हाउस का भी उद्घाटन किया गया।
इसके अलावा शाहनूरजी, सराय शाहजी, गणपत सराय, नीमतला चौक, बहार अहमद, खटीकान मोहल्ला स्कूल, सिराज कॉलोनी सहित अनेक स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर न्यूज़ परिक्रमा के वरिष्ठ संपादक नवाज़िश खान ने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी में सभी का योगदान रहा है, हमें देश को और आगे ले जाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। संपादक सुभाष कश्यप ने लोगों से अपील की कि मजहब और जाति का भेदभाव भुलाकर देशहित में कार्य करें।
पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी और गुलज़ेब खान ने शहीदों को याद करते हुए युवाओं से इतिहास से जुड़ने की अपील की। पार्षद इज़हार मंसूरी और ज़फ़र अंसारी ने कहा कि आज बच्चों को इतिहास से परिचित कराना जरूरी है। वहीं पार्षद रईस पप्पू और महमूद ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हर बलिदान देने को तैयार हैं।
इस मौके पर पूर्व पार्षद डॉ. अहसान, वसी खान, शिरीन खान, हाफ़िज़ चौधरी सलीम, क़ारी अब्दुल वहाब, नासिर जमाल, फारिया, बबलु जुबैरी, नय्यर जुबैरी, शाह हारून जुबैरी, वसीम बहार, मदनी जुबैरी, राजा जुबैरी, सुहेल अंसारी, जयपाल, हाजी ताज अंसारी, महमूद अंसारी, राशिद चार्ली, नय्यर बदर, आरिफ, लक्ष्मी, रिहाना, शाहजहां, संदीपा, अल्पना, आरती शर्मा, मंजू, सोनू जैदी, बिलाल अंसारी, तंजीम बक्शी, कमाल मलिक, राहुल, सुहेल फ्रिज, हाजी यूसुफ, इमरान मंत्री, ज़ाकिर, अलमास, फरीद सलमानी, फरीद अब्बास, मामू खलीक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















